भारत सरकार के साथ-साथ भारत के सभी राज्यों ने प्लास्टिक बैग्स बैन कर दिया था, जिकी जगह मार्किट में डिस्पोजेबल प्लास्टिक ने ले लिया था। डिस्पोजेबल प्लास्टिक की खासियत यह होती है की वह आसानी से डिस्पोसे किया जा सकता है पर डिस्पोजेबल प्लास्टिक है तो आखिर प्लास्टिक ही जो हमारे पर्यावरण, जल निकायों, उपजाऊ मिट्टी के साथ-साथ जानवरों के लिए भी हानिकारक है। हाल में ही एक व्हले ने कई टन प्लास्टिक निगल लिया था जिसकी वजह से उसकी पाचन तंत्र ब्लॉक हो गया और डॉक्टर्स के कई प्रयासों के बाद भी उसको नहीं बचाया जा सका। भारत में यह और भी खतरनाक है जहां रोड पर गयें घूमती है और जाने अनजाने में इन प्लास्टिक को खाना समझकर निगल लेती हैं।